स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान

बापू का सपना देखो साकार होने को आया
स्वच्छ भारत अभियान एक सुंदर सन्देश लेकर आया।
ऋषि मुनियों की तपोभूमि है जो भारत देश महान,
फिर क्यों फीकी पड़ने दें हम इसकी शान

चलो साकार करें उस सुंदर सपने को
जागरूकता घर घर फैलाएं।
कूड़ा -कचरा फेंको सड़कों पर
ये सन्देश देकर आएं

जिस धरती माँ ने अपनी गोद में हमे सुलाया
हे पापी मानव तूने उस पर ही अपना कूड़ा फैलाया।

मैली कर दी पवित्र माँ गंगा ,
जिसने सबकी प्यास बुझाई
सदियों से पाप धोते चली आई जो अपने पवन जल से
आज उसको स्वच्छ करने की नौबत आई

चलो हम भी कुछ कर्तव्य निभाएं
स्वच्छ करें माँ गंगा को,स्वच्छ भारत अभियान अपनाएँ।।

अँधा होकर मानव ने खूब मनमानी चलाई,
अंधाधुन्द छोड़ा धुंआ,की पेड़ो की कटाई

तू -तू ,मैं- मैं करके हमने ये क्या हाल किया ,
इस पवन पूण्य धरती पर जिन दुश्वार किया।

मूक जीवों ने भी तब अपना आश्रय छोड़ा,
जब शुद्ध हवा में प्रदूषण का जहर हमने घोला।

 धरती को भी तब रोना आया
शायद तब ही उसने अपना प्रचण्ड रूप दिखाया।।
अब भी कुछ नहीं है बिगड़ा
ये सन्देश हम फैलाएँ
बच्चे बड़े हों या बूढ़े एक स्वर में आवाज लगाएँ।
जैविक कूड़े से खाद बनाएं ,
अजैविक कूड़े का पुनर्चक्रण कराएं।
आओ मिलकर हम स्वच्छ भारत अभियान चलाएं।।

पॉलिथीन का प्रयोग बन्द करने की सौगन्ध खाएं,
कपड़े का थैला साथ लेकर हम सब बाहर जाएं
रोगमुक्त रखें भारत को ,
डेंगू मलेरिया दूर भगाएं ।।
आओ मिलकर हम स्वच्छ भारत अभियान चलाएं।।


देश के वीर सपूत देते हैं सीमा पर अपना बलिदान
क्या इतना भी पूरा नहीं कर सकते हम उनका ये अरमान,
क्यों छोड़ कर एक दिन का आराम,
स्वच्छ भारत अभियान में दें हम सब अपना योगदान।

आओ मिलकर एक ऐसा भारत बनाएं
हरियाली लहलहाए जहां ,
फूलों की खुशबु महकाए।
आओ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान चलाएं।।

बापू का सपना पूरा करने की घड़ी सुहानी आई है
जिन्होंने दी आजादी की सौगात हमे ,
अब हमारी बारी आई है
देंगे स्वच्छ भारत का तोहफा इस जन्मदिवस पर
देश की उन्नति में हम कदम बढ़ाएंगे
जल्द ही स्वच्छ,समृद्ध, अतुल्य भारत हम बनाएंगे।।
SHUBHAM CHAMOLA
VILL-Kaushalpur
Po – Basukedar (246425)
Rudraprayag
Uttarakhand
9897286105
Kashmakashzindagiki,blogspot.com

                                                                                                                                                                             right reserved dated - 28-09-2018

Comments